बेरमो: स्वांग-गोविंदपुर के नए पीओ का आरकेएमयू ने किया स्वागत, मजदूरों के हक और उत्पादन पर हुई चर्चा
Bermo, Bokaro | May 15, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर फेज-2 परियोजना में नवपदस्थापित परियोजना पदाधिकारी (PO) सतीश कुमार त्रिवेदी का आज शुक्रवार श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (RKMU) के प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। परियोजना कार्यालय में आयोजित इस परिचयात्मक बैठक का संचालन प्रबंधक (HR) संविराज सिंह ने किया।