अनूपगढ़: अनूपगढ़-कानासर और रोजड़ी-खाजूवाला नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, 2374 करोड़ होंगे खर्च
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनूपगढ़-कानासर और रोजड़ी-खाजूवाला नई रेल लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। 186 किमी लंबे नेटवर्क का विस्तार होगा। अनूपगढ़-कानासर लाइन 131 किमी और रोजड़ी-खाजूवाला लाइन 54 किमी लंबी होगी।