सहाड़ा: गंगापुर पुलिस ने थाने में दर्ज प्रकरण में 2 युवकों को किया गिरफ्तार
गंगापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाने में दर्ज वांछित अपराधियों की धरपकड़ के जिला पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है जिनमें सलमान पिता सलीम अन्सारी उम्र 28 साल निवासी मंगरी मोहल्ला गंगापुर एवं आसीफ पिता मोहम्मद युसुफ मेवाती उम्र 20 साल निवासी मंगरी मोहल्ला गंगापुर को प्रकरण में गिरफ्तार किया है