गैरतगंज: गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करी का पर्दाफाश, वाहन समेत दो आरोपी गिरफ्तार
रायसेन जिले के गढ़ी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक वाहन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर की गई। वन अमले ने रात 12:00 के आसपास घेराबंदी कर एक संदिग्ध वाहन को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें ताजा कटी हुई सागौन की सिल्ली बरामद हुई। जानकारी क