डुमरांव: वन विभाग की एनओसी में अटकी डुमरांव आरओबी परियोजना, लोगों की उम्मीदों पर ब्रेक, नाला का निर्माण भी अटका
Dumraon, Buxar | Jun 25, 2026 डुमरांव के बहुप्रतीक्षित पश्चिमी रेल फाटक पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण योजना एक बार फिर अड़चन में फंस गई है। करीब 57.44 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना पर पिछले एक माह से काम ठप पड़ा है, जिससे क्षेत्रवासियों की उम्मीदों को झटका लगा है। कुछ माह पहले पुल की मजबूती जांचने के लिए 1000 टन वजन देकर लोड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।