पूरनपुर: बिलहरी गांव में रिस्तेदारो से हुआ विवाद तो दंबग लोगों ने घर में घुसकर महिला और उसके पुत्र की कर दी पिटाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी शकुंतला देवी पत्नी शालिक राम ने बताया कि पड़ोसियों से उसके रिश्तेदारों से विवाद हो गया था। इस बात से नाराज होकर श्यामलाल, अनोखेलाल,कल्लू और मांनदू दरवाजे पर माँ बहन की गंदी गंदी गालियां दे रहे थे। तब शकुंतला देवी ने दरवाजे पर गाली देने से मना किया दबंग लोगों ने घर में घुसकर माँ वेटे की पिटाई कर दी।