बेतिया: नौतन में दोस्तों के बीच खूनी झड़प, एक युवक चाकू लगने से पटना रेफर, एक गिरफ्तार
नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा गांव में 4 जुलाई शुक्रवार की देर शाम करीब 8 बजे दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े में एक युवक को चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरे के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूत्रों के अनुसार, दो युवक – बबलू कुमार (पिता अशोक पासवान) और अमन कुमार (पिता बबलू पटेल) – गांव से बेतिया की ओर जा रहे थे।