बेतिया: पैसा और ज़मीन के लालच में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने आज 5 जुलाई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हत्याकांड से जुड़े चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लच्छू बर्वत में चुन्नीलाल राम नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।