बेतिया: मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, कहा- शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध
बेतिया। मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क और पूरी तरह तैयार है। आज शनिवार 5 जुलाई करीब 4बजे को बेतिया पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। एसपी ने बताया कि मुहर्रम को लेकर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया है। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली