बेतिया: बलिराम भवन में एटक की बैठक, 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की बनी रणनीति
आज 5 जुलाई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की एक महत्वपूर्ण बैठक बलिराम भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेनू देवी, लालबाबु राम, सुनील राम, राजेन्द्र साह और विनय कुमार की अध्यक्ष मंडली ने की। इस बैठक में आशा, रसोईया, सेविका-सहायिका, एम्बुलेंस कर्मी और खेत मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।