चूरू: चूरू डीबी अस्पताल के पीछे कचरे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Churu, Churu | May 20, 2026 चूरू। गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के एमसीएच विंग के पीछे बुधवार शाम कचरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सिक्योरिटी गार्ड नारायणराम को एक महिला ने सूचना दी। गार्ड ने तुरंत नगर परिषद दमकल को बुलाया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग बुझाने में नर्सिंग ऑफिसर पूनमचंद सहारण की अहम भूमिका निभाई।