प्रतापगढ़: पुलिस लाइन से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं की दौड़ आयोजित, एसपी ने किया उत्साहवर्धन
प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता बढ़ाने हेतु पुलिस लाइन से मंगलवार सुबह 8:00 बजे महिलाओं की दौड़ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय और सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया। उद्देश्य महिला सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश देना।