कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शातिर चोर को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार
बिठूर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक छात्र चोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने शनिवार 3:30 बजे बताया कि, ब्लू वर्ड रामनगर रोड कट पर बाउन्ड्री के पास मंधना थाना बिठूर कानपुर नगर से अभियुक्त मय चोरी किये एक अदद डीवीआर व एक पारदर्शी डिब्बे मे 400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।