कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कूल बस ने रविवार 1बजे बाइक में टक्कर दी जिससे सवार लड़की की मौके पर मौत और बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे पारस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।