शुजालपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम उन्डई में खेत के बोरवेल से मोटर, केबल और रस्से की चोरी
शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम उन्डई में खेत से बोरवेल के अंदर जमीन की सतह से करीब 140 फीट नीचे लगी मोटर, केबल और रस्से चोरी हो गए। इस घटना से ग्रामीण इलाकों में बढ़ती चोरियों का एक और मामला सामने आया है।ग्राम उन्डई निवासी किसान संतोष राजपूत ने शुजालपुर सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका खेत गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर है।