चंदेरी: आफत की धूल,सड़क अधूरी छोड़ ठेकेदार ने दूसरी जगह शुरू किया काम
चंदेरी के विश्व प्रसिद्ध क्राफ्ट विलेज प्राणपुर में अधूरी सड़क से उड़ती धूल ने ग्रामीणों, बुनकरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। ठेकेदार ने निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर दूसरी जगह काम शुरू कर दिया। तराई नहीं होने से घरों, दुकानों और हैंडलूम कैफे में धूल की परत जम रही है।