बसंतपुर: वीरपुर हटिया चौक के दुकानदारों ने बरसात तक मांगा समय, कार्रवाई पर उठाए सवाल
अतिक्रमण मुक्त अभियान को लेकर वीरपुर हटिया चौक पर स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से बरसात का मौसम समाप्त होने तक का समय देने की मांग की है. दुकानदारों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण फिलहाल दुकान हटाना उनके लिए संभव नहीं है. उन्होंने आश्वासन दिया कि बरसात खत्म होते ही वे स्वयं अपनी-अपनी दुकानों को निर्धारित स्थान से हटा देंगे. दुकानदारों ने प्रशासन से मानव