गिरिडीह: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकदारडीह उर्दू के 31 छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग द्वारा की गई साइकिल वितरित
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकदारडीह उर्दू के 31 छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को दोपहर 12 बजे साइकिल वितरित की गई।यह साइकिल विकास का उन्नत पहिया योजना के तहत राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा से दी गई। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।