लक्ष्मीपुर: न्यू द्वारिका भवन में जीविका के 20 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ ‘नीतीश संवाद’, जिले भर की जीविका दीदी जुटीं
जीविका समूह के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 11:30 बजे शहर के बाईपास रोड स्थित न्यू द्वारिका भवन में ‘नीतीश संवाद, जीविका के 20 साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में जीविका दीदियों और जदयू महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।