गुना नगर: हनुमान चौराहा:मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त पर युवा कांग्रेस भड़का,चुनाव आयोग का पुतला फूंका, पुलिस से तीखी झड़प
गुना में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग का पुतला दहन राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने सोमवार को गुना में नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हनुमान चौराहे पर पुतला दहन किया।