जांजगीर: तमिलनाडु में बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा जिले के 41 श्रमिकों समेत 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
जांजगीर-चांपा जिले के श्रमिकों को तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लूर जिले अंतर्गत देवांद्वकाम ग्राम में कार्य कराने के लिए ले जाया गया था, जहां उन्हें उचित मजदूरी नहीं दी जा रही थी तथा जबरन कार्य कराया जा रहा था। मामले की शिकायत प्राप्त होने पर तिरुवल्लूर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रमिकों का रेस्क्यू कराया गया।