जलालगढ़: जितिया पर्व को लेकर जलालगढ़ बाजार में लगा जाम
जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार को खरीदारी के लिए जलालगढ़ बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फल, सब्जी, पूजन सामग्री सहित अन्य सामानों की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई, जिसके कारण मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम में कई वाहन फंसे रहे और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।