इटावा: ट्रेनों में यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर जीआरपी के हत्थे चढ़े, बरामद हुए तीन चोरी के मोबाइल
Etawah, Etawah | Jun 7, 2025 जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेश ने बताया शनिवार को सब इंस्पेक्टर अजब सिंह व सुशील कुमार कांस्टेबल विवेक दुबे राज प्रताप व नेत्रपाल के साथ चलाया जा रहा था। तभी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर दिल्ली छोर पर चोरी की योजना में खड़े सतीश निवासी अछल्दा औरैया, देवेंद्र उर्फ खलीफा एवं संजू निवासीगण फिरोजाबाद को चोरी के 3 मोबाइल समेत पकड़ा। तीनों को दोपहर एक बजे जेल भेजा।