बिंदकी: मिस्सी गांव में विधायक जयकुमार सिंह जैकी और वन विभाग के अधिकारियों ने अमर शहीद मेजर सलमान खान पार्क में किया पौध रोपण
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत मिस्सी गांव में रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अमर शहीद मेजर सलमान खान पार्क में बिंदकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह जैकी तथा वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सभी लोगों को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका रखरखाव भी करना चाहिए।