लोहरदगा: आज विवाह संपन्न, 28 अप्रैल को स्वागत समारोह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को दिया गया आमंत्रण
लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास से शिष्टाचार मुलाकात कर अपने पुत्र अभिनव सिद्धार्थ के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। जानकारी के अनुसार, विवाह समारोह आज लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के नदिया स्थित आवास में संपन्न होगा। इस पारिवारिक आयोजन को लेकर घर-परिवार में उत्साह का माहौल बना