भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का उदघाटन स्थानीय विधायक सह मंत्री सुरेंद्र मेहता, बीडीओ सह बीईओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर, निवर्तमान बीस सूत्री अध्यक्ष हेमंत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार व विद्यालय प्रधान संजीव कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।