बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट के पास दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट के पास दबंगों ने युवक को जमकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से किया थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।