शाजापुर: शाजापुर जिले में परिवहन विभाग ने 5 वाहनों से 38,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया
शाजापुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा सुनेरा, पनवाड़ी, बेरछा क्षेत्र में बस, मैजिक, ऑटो आदि अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई। सोमवार को शाम 7:00 बजे जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान उनके परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य दस्तावेज चेक किये गए।