लातेहार: लातेहार में आम उत्पादकों को बेहतर बाज़ार दिलाने के लिए क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित
लातेहार जिला प्रशासन ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्पादकों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए मंगलवार को क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया। जिला ग्रामीण विकास शाखा में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने की