मुज़फ्फरनगर: नाले में मिले युवक के शव पर हाईवोल्टेज ड्रामा, हत्या का आरोप, सड़क पर जाम लगाकर लेटे परिजन, पुलिस से हुई नोकझोंक
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में नाले से मिले संजय कश्यप के शव को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने कच्ची सड़क पुलिस चौकी के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और बिना पोस्टमार्टम शव सौंपने की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम को जरूरी बताया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया।