राघोगढ़: एसडीएम ने वार्ड 21, 22, 23 में आंगनबाड़ी व राशन दुकानों का निरीक्षण किया, वार्ड 22 की दुकान पर गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी
राघोगढ़ एसडीएम अमित सोनी ने 4 दिसंबर दोपहर को वार्ड क्रमांक 21 22 23 के आंगनबाड़ी केंद्र बरखेड़ी रुठियाई और राशन दुकानों का निरीक्षण किया। वार्ड 22 की राशन दुकान खुलवा कर देखी गेहूं खराब ओर कई अनियमिताएं मिली, रिकॉर्ड प्रस्तुत नही किया। दुकानदार को नोटिस जारी किया है। बरखेड़ी रुठियाई की आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। सुधार करने के आदेश दिए गए।