अरनोद: पिकथली गांव में खेत पर काम के दौरान जहरीले जीव के काटने से 15 वर्षीय बालिका की हुई मौत
प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के पिंकथली गांव में खेत पर काम करने के दौरान जहरीले जीव के काटने से एक 15 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार पिंकथली निवासी कल्पना मीणा (15) पुत्री कैलाश मीणा अपने परिवार के साथ खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसे किसी जहरीले जीव ने