कौंच: पड़री के पास बुजुर्ग की बाइक हुई हादसे का शिकार, बेटा-बेटी को होमगार्ड परीक्षा दिलाने झांसी जा रहे थे
Konch, Jalaun | Apr 27, 2026 कोंच में सोमवार सुबह 8 बजे सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए, अशोक कुमार अपने बेटे जसन प्रसाद और बेटी रिया देवी को होमगार्ड भर्ती परीक्षा दिलाने झांसी जा रहे थे, ग्राम पड़री के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, हादसे में तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी कोंच पहुंचाया है।