मुज़फ्फरनगर: चैटिंग से दोस्ती के बाद लूट की वारदात, पुलिस मुठभेड़ में समलैंगिक गैंग का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
छपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चैटिंग के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर लूट करने वाले समलैंगिक गैंग का खुलासा किया है। गाजियाबाद के युवक को बाइक खरीदने के बहाने बुलाकर उससे बाइक, मोबाइल और नगदी लूट ली गई थी। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ, जबकि दो अन्य गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल और नगदी बरामद हुई है।