मेरठ: IIMT Convocation में उपराष्ट्रपति ने 17 मेधावियों को किया सम्मानित, 3000 से ज़्यादा विद्यार्थियों को मिली डिग्री
Meerut, Meerut | Apr 21, 2026 IIMT विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में करीब चार हजार विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मंच से 17 विद्यार्थियों को डिग्री व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। समारोह में कुल 3,687 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां दी गईं, जबकि 203 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिला।