सहारनपुर: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी का आरोप, पीड़ित की शिकायत पर सदर बाजार थाने में महिला पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर में रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5 लाख 50 हजार रुपये हड़पने के आरोप में एक महिला के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित विजेंद्र कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी सेक्टर-51 ज्वालाजी एन्क्लेव, ताहरपुर ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।