बनमनखी: बनमनखी में दो भाइयों के बीच जमीन विवाद, प्रशासन ने विधवा को दिलाया दखल
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत काझी हृदय वार्ड संख्या 6 में वासगीत पर्चा वाली भूमि को लेकर दो भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद में प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए मृतक संजीव कुमार झा की पत्नी आशा झा को उनके हिस्से की जमीन पर दखल दिला दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद वर्ष 2023 से ही राजीव लोचन झा एवं संजीव कुमार झा दोनों पिता स्व सुरेश झा के बीच चल रहा था