बालोद: अवैध कोयला कारोबार में फर्जी GST बिल बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश, दल्लीराजहरा के कारोबारी समेत तीन गिरफ्तार
Balod, Balod | Jun 5, 2026 दुर्ग पुलिस ने अवैध कोयला भंडारण और फर्जी दस्तावेजों के जरिए कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दल्लीराजहरा के कारोबारी सुनील शर्मा भी शामिल है, जिस पर फर्जी जीएसटी दस्तावेज तैयार कराने और उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आरोप है।