हनुमानगढ़: जंक्शन के मुख्य बाजार में नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी करते पकड़ा गया युवक, बोला- फतेहपुर में खुलेआम बिक रहा चिट्टा
जंक्शन के मुख्य बाजार में बुधवार को एक युवक को बाइक चोरी करते हुए लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि वह नशे की पूर्ति के लिए बाइक चुराने आया था। आरोपी ने दावा किया कि फतेहपुर गांव में खुलेआम हेरोइन चिट्टा बिक रहा है और वह वहीं से नशा खरीदने की तैयारी में था।