मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में तड़तड़ाईं गोलियां, पशु चोरी गैंग का ₹25000 का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने पर दबोचा गया
मुज़फ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र में पशु चोरी के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। 25 हजार का इनामी बदमाश अरशद उर्फ फाना पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मोबीन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरी की गई बकरी-बकरा, तमंचे और वैगनआर कार बरामद की है। दोनों बदमाशों ने 12 घंटे पहले ही बकरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।