सिमडेगा: आनंद भवन सिमडेगा में परशुराम जयंती पर विधिवत आरती के साथ 6 दिवसीय कार्यक्रम शुरू
आनंद भवन सिमडेगा में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की ओर से सोमवार की शाम 5:00 बजे परशुराम जयंती के उपलक्ष में विधिवत आरती के साथ 6 दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जहां पर भगवान परशुराम के चित्र पर दीप जलाकर आरती उतार कर शुरू की गई .।मौके पर बताया गया की मुख्य कार्यक्रम 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी जिसमें कई तरह के कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।