महसी: दुर्गा प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में विधायक सुरेश्वर सिंह कटकुईया पहुंचे, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
हरदी थाना क्षेत्र के कटकुईया गांव में दुर्गा प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने रात्रि गश्त की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए तथा मामले की शिकायत शासन और उच्च अधिकारियों से की।