फतुहा: शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में गोविंदपुर बाईपास पर घायल हुआ युवक का इलाज के दौरान हुआ मौत।
Fatwah, Patna | Jun 7, 2026 गोविंदपुर हनुमान मंदिर के पास एक अनियंत्रित 12 चक्का ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को रौद दिया है। मौके पर पहुंची फतुहा थाना की पुलिस और स्थानीय लोगों ने फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर किया गया है। इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गई है। मृतक मौजीपुर गांव निवासी जय साव के पुत्र रोहित कुमार है।