सिमरिया: कलेक्टर उषा परमार जेके सीमेंट पन्ना प्लांट पहुंचीं, सीएससी सिमरिया को भेंट की मशीनें
Simariya, Panna | Nov 29, 2025 जेके सीमेंट पन्ना प्लांट में आज दिन शनिवार दिनाँक 29 नवम्बर को शाम करीब 5 बजे पन्ना जिले की कलेक्टर उषा परमार पहुंची। इस विशेष अवसर पर उनका स्वागत जेके सीमेंट पन्ना के यूनिट हेड कपिल अग्रवाल सहित संपूर्ण जेके सीमेंट प्रबंधन द्वारा किया गया। कलेक्टर के आगमन को लेकर प्लांट परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।