विदिशा नगर: ईंधन की महंगाई से बिगड़ा आम आदमी का बजट
पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद महंगाई की मार अब आम लोगों की रसोई और जेब तक पहुंचने लगी है। बढ़े हुए ईंधन दामों का असर ट्रांसपोर्ट, खेती और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे विदिशा में लोगों ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से घर चलाना मुश्किल होता जा रहा।