रघुराजनगर नगरी: गहिरानाला इलाके में दुकान में सेंध लगाकर चोरी, पीड़ित महिला दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
कोलगवां के गहिरानाला इलाके में नई बस्ती निवासी महिला सविता साकेत किराने की दुकान चलाकर जीवन यापन करती है । बीती रात दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने चोरी की घटना अंजाम दे डाला । चोर दुकान में रखा 50 हजार का सामान लेकर भाग गए । पीडि़त फरियादी महिला सविता गुरुवार सुबह 10 बजे कोलगवां थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस घटना की जांच तफ्तीश करने में जुट गई है ।