#रसूलाबाद
#संजयनगर के समीप रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, गर्भवती महिला समेत तीन घायल
रसूलाबाद-कानपुर मार्ग स्थित संजय नगर के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें गर्भवती महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।आपको बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के धन्नी निवादा निवासी जगत नारायण का 25 वर्षीय पुत्र विनय कुमार अपनी पत्नी सपना और मां गुड्डी देवी के साथ बाइक से अपनी गर्भवती पत्नी सपना का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सीएचसी रसूलाबाद ले जा रहा था संजय नगर के ये पहुंचते ही सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर कहिंजरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सौरभ शाक्य ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल माती रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
#KanpurDehat #rasulabad