नोखा: भादला में झोलाछाप के इलाज से गर्भपात, तीन मेडिकल स्टोर किए गए सीज
Nokha, Bikaner | Apr 6, 2026 नोखा क्षेत्र के भादला गांव में अवैध मेडिकल संचालक के गलत उपचार से तीन माह की गर्भवती महिला का गर्भपात होने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद चिकित्सा विभाग ने आशापूरा मेडिकल, ओम मेडिकल और श्रीराम मेडिकल को सीज कर जांच शुरू की है। बीसीएमओ डॉ. रामरतन बिश्नोई के अनुसार संचालकों से दस्तावेज मांगे गए हैं। पीड़ित के अनुसार इंजेक्शन और ग्लूकोज चढ़ाने के बाद महिल