औरैया: एआरटीओ ने 120 वाहनों के चालान किए, दो माल वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया, यात्रियों को ढोते मिले चालकों के लाइसेंस निरस्त
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने गुरुवार को जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 120 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, दो माल वाहनों में यात्रियों को बैठाकर ले जाते पाए जाने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट करते हुए चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है।