महोबा: महोबा के चारुआ गांव में बिजली फिटिंग के दौरान करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Mahoba, Mahoba | Jun 19, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के चारुआ गांव के 24 साल के अनिल कुमार की घर में बिजली फिटिंग करते समय करंट लगने से मौत हो गई। अनिल गांव में बिजली का काम करता था। वह परम सुख के नए घर में लाइट लगा रहा था, तभी करंट लगने से बेहोश होकर गिर गया।अस्पताल में उसे मृत घोषित कर मोर्चरी हाउस में रखवा कर पुलिस को सूचना भेज दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।